प्रदेश

बरगांव में 84वर्षीय बुजुर्ग के घर में घुस रहा बारिश का पानी,जिम्मेदार बने अनजान

शहपुरा: एक ओर क्षेत्र में झमाझम बारिश का दौर जारी है वही दूसरी ओर बारिश पूर्व की तैयारियों की भी पोल खुल रही है जानकारी अनुसार जनपद क्षेत्र शहपुरा की बड़ी ग्राम पंचायत बरगांव में बारिश प्रारंभ होने के साथ ही ग्राम के बमचक चौराहा में बारिश का पानी भारी मात्रा में एकत्रित होता रहा है वही ग्रामवासियों के द्वारा पूर्व में भी अनेकों बार ग्राम पंचायत,जनपद सहित तहसीलदार एवम एसडीएम को अवगत करवाया गया था परंतु किसी ने भी समस्या के निदान के प्रति ध्यान नही दिया जिसका खामियाजा परिणामस्वरूप ग्राम के ही 84वर्षीय ग्रामीण को झेलना पड़ रहा है जानकारी अनुसार उक्त चौराहे मैं एकत्रित पानी अब नजदीक स्थित 84 वर्षीय बुजुर्ग नर्मदा साहू के घर में घुस रहा है एवम जिम्मेदार अभी भी आंखे बंद कर अनजान बने हुए है।

इनका कहना है:जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जावेगा। अमृत लाल धुर्वे,तहसीलदार शहपुरा

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button