प्रदेश
लगातार हो रही बारिश से उफान पर नर्मदा

डिण्डोरी। जिले में शनिवार की रात को नर्मदा का जलस्तर काफी बढ़ गया, पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है, नर्मदा तटों के सभी घाट डूब चुके हैं साथ ही तटों पर बने मंदिर भी डूब गए हैं, लगातार हो रही बारिश के बाद अभी जलस्तर और अधिक बढ़ने के आसार हैं। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी लगातार बारिश हो रही है नर्मदा के साथ ही अन्य नदी नाले भी उफान पर हैं।
