प्रदेश

डोकरघाट मेहंदवानी में फंसे बैगा परिवार को गोताखोरों द्वारा रेस्क्यू करके निकाला गया..

जिले में तीन दिनों से बारिश के बाद नर्मदा में आई बाढ़ ने एक दम्पत्ति के लिये मुसीबत खड़ी कर दी, नर्मदा नदी में आई बाढ़ के चलते मेहंदवानी थाना अंतर्गत ग्राम डोकरघाट के पास बैगा दंपती नर्मदा नदी के बीचोंबीच टापू में फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, एसडीएम काजल जावला सहित अन्य अमला मौके पर पहुंच गया। रविवार को रात हो जाने के कारण कोई बचाव कार्य नही हो पाया लेकिन अमला अपनी तैयारियों में जुटा रहा। सोमवार को सुबह एक दल ने नाव के सहारे वहाँ पहुंच दम्पत्ति को सुरक्षित टापू से बाहर ले आये।

बताया गया कि सबनू बैगा और उसकी पत्नी नर्मदा नदी के बीच टापू में खेती करते हैं। पानी बढ़ने पर उन्हें अलर्ट भी किया गया था, लेकिन वे नहीं लौटे। दोनों पेड़ में चढ़कर बैठे हुए थे।

गौरतलब है कि जिले भर में विगत 48 घंटे से जारी झमाझम वर्षा के चलते नदी नाले उफान पर आ गए । नर्मदा नदी रविवार की सुबह से ही खतरे के निशान के ऊपर थी। भारी बारिश के चलते जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है।इस दौरान सचिव राजा राम का कहना है कि चार दिन पहले पूरे ग्राम पंचायत में विलगढा बांध का गेट खुलने की सूचना देकर ग्रामीणों को नदी नालों से दूर रहने सतर्क कर दिया गया था। वही पुत्र नरेश का कहना है कि माता पिता पूरा समय ग्वारी में रहते थे।नर्मदा किनारे खेती करते थे। लेकिन अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण दोनों फसे गए और वही झोपड़ी के किनारे पेड़ में चढ़े गए। बताया गया कि दोनों पति पत्नी 12 माह नर्मदा के पास ही झोपड़ी बना कर रहते है और खेती करते थे।लेकिन अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण दोनों फंसे गए। उन्हें निकालने का प्रयास किया गया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button