प्रदेश
सुहागी में ग्रामीणों के घरों में घुसा बारिश का पानी,जनपद उपाध्यक्ष चंदेल ने लिया जायजा…


शहपुरा/जनपद क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत टिकरिया के पोषक ग्राम सुहगी में गत दिनों हुई भारी बारिश के कारण ग्राम के पांच से अधिक परिवारों के घरों में बारिश का पानी घुस गया जानकारी अनुसार ग्राम के सुन्दर पिता ललसी बनवासी, राजेश पिता नंदी बनवासी, जुगंती बनवासी, गणेश बनवासी एवं सुरेश बनवासी के घरों में बारिश का पानी घुसने से सारा सामान सहित खाने पीने की वस्तुये भी खराब हो गई। वहीं जनकारी लगने के बाद सोमवार को जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल एवं ग्राम पंचायत के उप सरपंच संदीप गौलिया पीड़तों के घर पहुंच उनका हालचाल जाना एवं मामले में समस्या के निराकरण के लिए एस डी एम शहपुरा से चर्चा करने के साथ पीडतों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
