प्रदेश
शिक्षकों पर हिन्दू देवी देवताओं के अपमान का आरोप,कार्रवाई की मांग को लेकर सौपा आवेदन

डिण्डोरी। जिले के खरगहना हायर स्कूल के शिक्षकों पर देवी देवताओं व अन्य नेताओं की फ़ोटो को हटवा कर फिकवाए जाने के आरोप लगे हैं, ग्रामीणों ने सहायक आयुक्त को शिकायत करते हुए आरोप लगाए है ग्रामीणों की मांग है कि दोनों शिक्षकों को गांव से हटाया जाए।
ग्रामीणों के अनुसार माध्यमिक शिक्षक स्वामी प्रसाद अहिरवार के द्वारा संकुल प्राचार्य उदय सिंह की मिलीभगत के कारण हिन्दू धर्म के लगाई गई प्रतिमा माध्यमिक शाला में से निकलवाकर बाहर फिकवा दिया गया साथ में लगाए नेताओं के प्रतिमा में से भीमराव अम्बेडकर के फोटो छोड़कर बाकी सभी फोटो निकाल कर फेंक दिया गया। दोनो शिक्षकों को यहां से स्थानन्तरित अथवा निलंबित करने की मांग की गई है।
हालांकि इस तरह के आरोपों पर दोनों शिक्षकों ने खण्डन करते हुए ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।