प्रदेश

भरभराकर गिर गया प्राथमिक विद्यालय उपस्वास्थ्य केंद्र में संचालित हो रहा विद्यालय

डिण्डोरी। जिले के ग्रामीण इलाकों में शैक्षणिक संस्थाओं के हाल बेहाल हैं जर्जर भवनों में विद्यालय संचालित हो रहे हैं कई भवन तो इस बारिश में भरभराकर गिर गए, गनीमत रही कि नोनिहाल हादसे के वक्त स्कूल में नही थे ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत आनखेड़ा में सामने आया जहाँ प्राथमिक विद्यालय का भवन पिछले दिनों गिर गया, सरपंच संतोषी धुर्वे व ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य ज्योतिप्रकाश धुर्वे को शिकायत कर भवन बनाए जाने की मांग की है बताया गया कि ग्राम पंचायत आनाखेड़ा के ग्राम बहरा टोला प्राथमिक शाला भवन क्षतिग्रस्त होकर जमीन में गिर गया है। प्राथमिक शाला भवन बहरा टोला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की कक्षाएँ उपस्वास्थ्य केन्द्र बहरा टोला के भवन में संचालित की जा रही हैं, जिसमें ग्रामवासी आपत्ति जता रहे हैं क्योंकि भवन स्वास्थ्य सुविधा हेतु बना है इस भवन में स्कूल संचालित न की जाये। वहाँ पर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जायें ।
ग्रामीणों ने भवन की वाजिब स्थिति की जाँच करा के नवीन भवन निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button