प्रदेश

घर मे लाश दफनाने के विरोध के बाद प्रशासन सक्रिय,शव उखड़वाने के लिए तहसीलदार सहित पुलिस व नगर परिषद अमला मौके पर

डिण्डोरी। जिला मुख्यालय के वार्ड नं 14 निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी की मौत के बाद अपने ही घर मे दफना अंतिम संस्कार कर दिया जिदके बाद वार्डवासी भयभीत व आक्रोशित हो गए और यहाँ अंतिम संस्कार पर आपत्ति जताई जिसके बाद बुधवार को तहसीलदार गोविंदराम सलामे, आरआई दीपक रघुवंशी व पटवारी हीरेन्द्र सूर्याम, नगर परिषद व पुलिस बल ने पहुंच परिजनों को समझाइश दे शव को नियत स्थान में दफनाने की समझाइश दी।
यहां जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 14 में पति ने अपनी पत्नी की मौत के बाद लाश को घर में ही दफन कर दिया। जिसके बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई। मामले की जानकारी लगते ही लामबंद मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में शिकायत की और कोई कार्यवाही न होने की स्थिति में सभी लोग रात 9 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच गए। जहां एसडीएम बलवीर रमण के निर्देश पर नायब तहसीलदार हिम्मत सिंह भबेदी ने आक्रोशित मोहल्लेवासियों से चर्चा कर बुधवार की सुबह वैधानिक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 14 बिरसा मुंडा स्टेडियम के सामने निवास करने वाले शिक्षक ओमकार दास मोगरे की पत्नी रुक्मिणी पिछले लंबे समय से सिकिलसेल बीमारी से ग्रस्त थी। जिसकी मौत मंगलवार की सुबह अस्पताल में हो गई थी।जिसके बाद रुकमणी के शव को घर लाया गया और परिजनों ने अंतिम संस्कार गांव में करने की तैयारियां शुरू कर दी।लेकिन सनकी पति ओंकार मोगरे ने गांव में अंतिम संस्कार का विरोध कर दिया और घर के अंदर ही लाश को गड़ाने की जिद पकड़ ली। जिसके आगे परिजनों की एक नहीं चली और लाश को रोड किनारे बने कमरे में गड्ढा करके दफन कर दिया।जिसकी जानकारी लगते ही मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि इस पूरे घटनाक्रम से मोहल्ले में दहशत है रोड से ही पूरा मंजर दिखने से महिला और बच्चे सहमे हुए हैं। उन्होंने बतलाया कि शाम को घर लौटने के बाद महिलाओं ने इस बाबद जानकारी दी थी।इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को शिकायत मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची।लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मोंगरे परिवार अंतिम संस्कार रिवाज के तहत शव को घर मे गड़ा चुके थे। ऐसी स्थिति में पुलिस ने कार्रवाई में असमर्थता जाहिर कर दी और दहशत के साथ गुस्से के भरे मोहल्लेवासी कलेक्ट्रेट पहुंच गये।नायब तहसीलदार से चर्चा के दौरान आक्रोशित लोगों ने बुधवार सुबह कार्रवाई नही होने पर खुद ही शव उखाड़ने और मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार की चेतावनी दी थी।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button