जगतपुर मोड़ पर मोटरसाइकिल और कार की भिड़ंत,मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को गंभीर चोट


अजय जैन करंजिया:- मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर करंजिया थाना अंतर्गत अमरकंटक जबलपुर हाईवे ग्राम जगतपुर समीप मोड़ पर मोटरसाइकिल अपाचे एवं आर्टिका कार गाड़ी नंबर CG31A3354 की भिड़ंत हो गई जिसमें मोटरसाइकिल चालक एवं एक सवार को गंभीर चोटें आई हैं मौके पर उपस्थित लोगों ने डायल 100 में फोन कर पुलिस को जानकारी दी मौके पर डायल 100 वाहन पहुंचा एवं घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजिया में भर्ती कराया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों का नाम विजय बघेल पिता बालमुकुंद बघेल निवासी चंदुवान टोला एवं नितिन कुमार पिता अयोध्या सिंह निवासी सरांव रोहतास बिहार बताया जा रहा है दोनों को पैर, हाथ, चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार अमरकंटक की ओर जा रहे थे एवं कार अमरकंटक से करंजिया की तरफ जा रही थी मोड में दोनों आमने-सामने हो गए जिससे यह हादसा हुआ ।

