प्रदेश
भालुओं के हमले से ग्रामीण घायल
रूपेश सारिवान, गोपालपुर करंजिया

गोपालपुर। करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दलदल कपोटी के रहने वाले जेठू बैगा पिता बिरसिह सोमवार सुबह लगभग 10 बजे पिहरी के लिए जंगल मे गए थे उनके साथ दस बारह ग्रामीण भी थे जंगल मे अलग अलग स्थानों पर पिहरी की तलाश में लगे रहे इस दौरान छत्तीसगढ़ के अवरापानी के जगंल मे तीन भालू ने जेठू पर हमला कर दिया जिस से जेठू सिहं की हालत बहुत गम्भीर हो गई वन विभाग को जानकारी लगते ही घायल अवस्था मे जेठू को करंजिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया