प्रदेश

संकुल स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता-2022 का सफलतापूर्वक समापन


डिंडोरी:जवाहर नवोदय विद्यालय डिण्डौरी में संकुल स्तरीय हैण्डबाल प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन दिनांक 02/09/2022 को सम्पन्न हुआ । हैण्डबॉल प्रतियोगिता में डिण्डौरी ,रीवा ,कटनी, अनूपपुर, सहित 10 जनवि के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 01 सितम्बर को सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्री एस .के. शुक्ला द्वारा किया गया । आयोजन के दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ बिहारी लाल द्विवेदी (प्राचार्य), मेकलसुता श्री अनुराग गुप्ता (सांसद प्रतिनिधि), श्री आर. पी, कुशवाहा, श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा (च्प्न्द्ध , श्री सिहारे एवं श्री बद्री विशाल गुप्ता ने समय- समय पर अपनी उपस्थिति से आयोजन को गौरवान्वित किया । बालक वर्ग में अंडर 14/17 का मैच रात में फ्लड् लाईट में बेहद रोमांचाक मुकाबले में नवोदय डिण्डौरी के बालक वर्ग 14/17 एवं बालिका वर्ग 14/17 में विजयी रहकर ओवर आ्ल चैम्पियन बनकर जीती । इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक श्रीमती संचिता बनर्जी, श्रीमती अल्का विश्वकमा, श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्री धर्मेन्द्र कुमार सोनकर, श्री मधुवंत राव धुर्वे, श्री रामानंद, श्री प्रफुल्ल कुमार निकाजू, श्री नबराय चौधरी, श्री राहुल कुमार, श्री सभाजीत, श्रीमती अनुपमा पी. सुंदरम, श्रीमती आभा बोरकर, श्री जनार्दन बोरकर, श्री योगेश्वर वर्मा, सुश्री दामिनी साहू, श्री राहुल कुमार, ने अपनी उपस्थिति और सक्रिय भागेदारी निभाईी। विद्यालय प्राचार्य डॉ हर्ष प्रताप सिंह ने सफलतापूर्वक आयोजन पर समस्त विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया तथा खेल को जीवन संघर्ष तथा कैरियर के विकल्प के रूप में बताया ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button