प्रदेश

नाम निर्देशन 10:30 बजे से तीन बजे तक-एसडीएम


शहपुरा – एसडीएम एवं आरओ शहपुरा काजल जावला ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद चुनाव हेतू आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है जिसके तहत नाम निर्देशन की प्रक्रिया 12 तारीख तक प्रतिदिन10:३० बजे से तीन बजे तक रहेगी ,नाम निर्देशन पत्रो की संबीक्षा 13 तारीख को की जावेगी साथ ही नाम वापसी 15 तारीख को तीन बजे तक नियत किया गया है इसके बाद 15 तारीख को ही चिन्हो का आवंटन किया जावेगा । नाम निर्देशन फार्म के लिए एक हजार अनारक्षित के लिए एवं आरक्षित व महिलाओ के लिए पांच सौ रूपये निर्धारित है फार्म के साथ सौ रूपयें का स्टांप नोटराईज्ड देना होगा जिसमें परिसंपत्ति व आपराधिक मामले व अन्य जानकारी देना होेगा । अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष नियत है अभ्यर्थी को बिजली विभाग व नगर परिषद शहपुरा से अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त कर लगाना होगा ,साथ ही जाति प्रमाण पत्र सक्षम प्रधिकारी अधिकारी का लगाना होगा व एक पासपोर्ट साईज फोटो दो बाई ढाई की देना होगा ,अभ्यर्थी यदि राजनैतिक दल से सबद्व है तो फार्म 8 व 9 सलग्न कर पूरी जानकारी देनी होगी ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button