तीस दिवसीय अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण जारी

डिण्डोरी। जिले के ग्राम पड़रिया माल में नवीन सिंह धुर्वे (सेल्स टैक्स ऑफिसर जबलपुर) के मार्गदर्शन पर स्वयंसेवी संस्था नीलम वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए 30 दिवसीय अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षण का आयोजन जारी है, संबंधित प्रशिक्षण के आठवें दिन के उपरांत सभी ग्रामीण विद्यार्थियों को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गई, उक्त प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों को प्रशिक्षक प्रकाश राव के द्वारा सरल तरीके से अंग्रेजी भाषा लिखने पढ़ने और बोलने में सक्षम करने का प्रयास किया जा रहा है, सभी ग्रामीण विद्यार्थी प्रशिक्षण को बेहतरीन तरीके से स्वीकार करते हुए पूर्ण सहभागिता देते हैं, संबंधित पठन-पाठन की सामग्री वितरण के दौरान संबंधित विद्यालय में पदस्थ शिक्षक गण तथा अन्य विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित होकर विद्यालय में विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए सामाजिक जीवन में स्वस्थ तरीके से जीवन व्यवहार के बारे में बताया, संबंधित कार्यक्रम के दौरान शिक्षक आनंद सिह, शिक्षक थान सिंह, शिक्षक कृष्ण कुमार मरकाम, ने विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाते हुए शिक्षा के महत्व को बताया, संबंधित प्रशिक्षण 30 दिवसीय रहेगा जो कि निरंतर जारी है