आकाशीय बिजली गिरने से 14 मवेशियों सहित 12 बकरियों की मौत
शुक्रवार शाम गिरी थी घाटा के जंगल मे आकाशीय बिजली
शनिवार शाम पुनः मुगेला में गिरी बिजली जिसमें 6 बकरियों की मौत
बजाग थाना क्षेत्र के घाटा के जंगल की घटना
अमित साहू, बजाग

थाना क्षेत्र बजाग अंतर्गत ग्राम घाटा में शुक्रवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से दर्जनों मवेशियों की मौत हो गई मौत की खबर से मवेशी मालिकों की हालत खराब हो गई है और रो रो कर उनका बुरा हाल है, वहीं दूसरी ओर बीते शाम पुनः थाना क्षेत्र समनापुर अंतर्गत मुगेला में गिरी आकाशीय बिजली से 6 बकरियों की मौत की खबर आ रही है जिससे ग्रामीणों में भय की स्थिति है। सूत्रों की मानें तो घटना के चौबीस घंटे बाद भी विभागीय अमला जांच के लिए अभी तक नहीं पहुंच पाया है जिससे विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल पैदा हो रहा है, कि मवेशी मालिको के दुःख के बाद भी उनकी क्षतिपूर्ति के लिए समय नहीं दे पा रहे हैं।