प्रदेश

एबीव्हीपी के विद्यार्थियों ने कलेक्टर एसपी और अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, छात्रों ने कार्रवाई के लिए दिया पांच दिन का अल्टीमेटम

एबीव्हीपी के विद्यार्थियों ने कलेक्टर एसपी और अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
छात्रों ने कार्रवाई के लिए दिया पांच दिन का अल्टीमेटम

डिण्डोरी। पिछले दिनों मेहंदवानी महाविद्यालय में महिला प्राध्यापक और प्राचार्य के बीच हुए विवाद में अब छात्र संगठन भी आगे आ गए हैं और महिला प्राध्यापक के विरोध में अधिकारियों को शिकायत की है, महिला।प्राध्यापक की शिकायत पर महाविद्यालय के प्राचार्य पर मामला भी दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि पिछले 1 वर्षों से यह विवाद लगातार चलता आ रहा है और कई बार इसकी शिकायतें भी की गई हैं इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर मेहदवानी से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जिला मुख्यालय में उपस्थित हुए और कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य को अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग जबलपुर के नाम ज्ञापन सौंपा है और आग्रह किया है कि जल्द से जल्द मनीषा कोल व डॉ.धर्मेंद्र सतनामी दोनों प्राध्यापकों को जो लगातार मानसिक रूप से छात्र छात्राओं को प्रताड़ित कर रहे हैं जिससे कि विद्यार्थियों को पढ़ाई में लगातार बाधा आ रही है उन पर कार्रवाई की जावे।
छात्र-छात्राओं को कहना है कि वह कक्षा में आकर पढ़ाते नहीं है और धमकी देते हैं कि वह प्रायोगिक परीक्षा में फेल कर देंगे सीसी में भी फेल कर देंगे ज्ञात हो कि वह प्राध्यापक प्राचार्य से भी कई बार बदसलूकी छात्र-छात्राओं के सामने कर चुकी है जिसको भी छात्र छात्राओं ने कलेक्टर से बताया मेहंदवानी महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ बदसलूकी एवं छेड़छाड़ के आरोप भी महिला प्राध्यापक विगत दिवस में लगा चुकी है जो महिला प्राध्यापक खुद मानसिक रूप से तैयार नहीं है वह छात्र-छात्राओं का भविष्य कैसे तैयार करेगी। विद्यार्थियों की मांग है कि 5 दिवस के अंदर या तो उनको निष्कासित किया जाए या उनका कहीं ट्रांसफर कर दिया जाए अन्यथा सभी विद्यार्थी सामूहिक रूप से महाविद्यालय छोड़ेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button