SHAHPURA:नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई आयोजित


शहपुरा:नगर परिषद चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहपुरा द्वारा मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी कदीर सोनी सह प्रभारी झल्लेलाल जैन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला शहपुरा विधानसभा विधायक भूपेंद्र मरावी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित कछवाहा मौजूद रहे बैठक में शहपुरा नगर के सभी 15 वार्डों से प्रत्याशी दावेदार एवं उनके समर्थक शामिल हुए प्रत्याशी चयन को लेकर गहन समीक्षा की गई

बैठक में निर्णय लिया गया की जीतने वाले प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा और सभी कार्यकर्ता मनमुटाव ना रखते हुए पूरे तन मन धन से प्रत्याशी को जिताने का प्रयास करेंगे ताकि नगर परिषद में अपनी सरकार बन सके ।

बैठक में वरिष्ठ मुकेश पाठक दिलीप रजक राजेश पाठक डॉक्टर खान अमन पाठक राजकिशोर गुप्ता अमर सिंह मरावी श्रीमती रजनी बर्मन अजय शर्मा रेवा झारिया एवं समस्त वरिष्ठ जन पदाधिकारी गण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
