नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने मानिकपुर सेक्टर क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण


शहपुरा: विकासखंड अंतर्गत मानिकपुर गांव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने मानिकपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थान स्वास्थ्य सुविधाएं राशन दुकान सहित ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए । दरअसल जिला पंचायत सदस्य शकुन कुशराम,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल,जनपद सदस्य और मानिकपुर सेक्टर के लगभग एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत सरपंचों ने शासन की योजनाओं की समीक्षा करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शासकीय उचित मूल्य दुकान मानिकपुर विद्यालय में संचालित मध्यान भोजन सहित ग्राम पंचायत में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया । उसके उपरांत जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण किया

क्षेत्र का औचक निरीक्षण के दौरान,मानिकपुर सरपंच गीता मरावी,जिला पंचायत सदस्य शकुन कुशराम,जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो,जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल ,जनपद सदस्य सरोज परस्ते,जनपद सदस्य चमरा सिंह, रामनारायण राय,उत्तम असाटी,अर्जुन झारिया,मोहराकला सरपंच जयंती बरकड़े,पायली घुघरी सरपंच रोशनी वरकड़े,उमेश रजक,राजेंद्र प्रसाद रजक,गोलू मरावी,रघुनाथ ठाकुर,पप्पू प्रदीप कुमार झारिया,पीसीओ चंदेल,राजू असाटी,बद्री प्रसाद असाटी,श्याम असाटी,ओमकार ठाकुर,सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे ।
