करंजिया:अगले बरस तू जल्दी आ उद्घोष के साथ बप्पा को दी गई विदाई

करंजिया:- मुख्यालय में गणपति बब्बा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ जयघोष के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ घरों एवं सार्वजनिक पंडालों में विराजित की गई श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन आनंद चतुर्दशी के दिन करमंडल नदी मे किया गया । कुछ श्रद्धालुओं के द्वारा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन अमरकंटक में ले जाकर किया गया ।मुख्यालय में स्थापित रेन बसेरा समिति एवं युवा सेवा समिति साहू मोहल्ला के द्वारा गणेश जी की झांकी निकाली गई एवं चल समारोह का आयोजन किया गया । श्रद्धालुओं के द्वारा डीजे की धुन में डांस करते हुए धूमधाम हर्षोल्लास के साथ विसर्जन रैली निकाली गई । वही बाजार टोला में घर-घर विराजे गणपति को एक वाहन में एकत्रित कर सभी श्रद्धालु एकत्रित होकर बैंड बाजे की धुन में नाचते थिरकते हर्षोल्लास के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन के लिए एकत्रित हुए एवं बोंदर स्थित कर मंडल नदी में विसर्जित किया गया । इससे पहले श्रद्धालुओं के द्वारा हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया । युवा गणेश उत्सव समिति साहू मोहल्ले के द्वारा हवन पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने भंडारे का लाभ लिया । वही मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में आनंद चतुर्दशी के दिन हवन का कार्यक्रम पूर्ण हुआ विसर्जन आज करमंडल नदी में किया जाएगा ।
