प्रदेश
शहपुरा:15 वार्डो के 17 बूथों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण


शहपुरा। नगरी निकाय चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर डिंडोरी रत्नाकर झा और पुलिस अधीक्षक संजय सिंह एसडीएम काजल जावला ने शहपुरा नगर परिषद के 15 वार्डो के 17 बूथों का निरीक्षण किया निरीक्षण के बाद जहां पर भी कमी नजर आई उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए ,निरीक्षण करने के बाद मूर्ति विसर्जन स्थल कन्हैया संगम मालपुर घाट पहुच विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिये, इस दौरान एसडीओपी मुकेश अबिन्द्रा ,तहशीलदार अमृत लाल धुर्वे ,बीईओ पी डी पटेल ,थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया,सी एम ओ भूपेंद्र पेन्द्रों,इंजीनियर आशुतोष,बी ए सी कृष्ण कुमार अग्रवाल मौजूद रहे।