वन परिक्षेत्र बजाग अंतर्गत कक्ष क्रमांक 556 में गजराज,सात हाथियों का है समूह, पहुंचा चिखलाटोला..विभाग द्वारा गांव में की जा रही मुनादी

वन परिक्षेत्र बजाग अंतर्गत कक्ष क्रमांक 556 के चिखलाटोला बीट में एक बार पुनः 7 हाथियों आने की खबर आ रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार आज सुबह ही गजराज के वन परिक्षेत्र बजाग में आगमन का समाचार प्राप्त हुआ है, वहीं दूसरी ओर विभागीय अमला ग्राम वासियों को सचेत करने के लिए मुनादी कराया जा रहा है जिससे की सभी ग्रामीण घर में ही रहने तथा जंगलों में ना जाने की हिदायत दी गई है। गजराज का इस क्षेत्र में लगातार हो रहे विचरण से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है पर अभी तक किसी तरह की कोई क्षति गजराज द्वारा नहीं पहुंचाया गया है। विभागीय अमला वन मंडलाधिकारी साहिल गर्ग और एस डी ओ एफ ए के शर्मा के मार्गदर्शन और वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक सिंह और उप वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय पाल के सहयोग से समस्त विभागीय अमला और स्टाफ हाथियों की देखरेख में लगे हुए हैं जिसमें सिफ्ट अनुसार अलग अलग दल गठन किया गया है जिससे वन्य जीव और आम जनता को किसी तरह की हानि ना हो।
