प्रदेश

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक,सुनीता सारस बनी कांग्रेस सदस्य

डिण्डोरी। नगर परिषद चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी में सुनीता सारस की सदस्यता हो गई, जिसके बाद आगामी नगर परिषद चुनाव रोचक होने की उम्मीद है हालांकि फिलहाल सुनीता सारस या कांग्रेस की तरफ उम्मीदवारी को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि नगर परिषद चुनाव में वह बतौर कांग्रेस उम्मीदवार मैदान में होंगी हालांकि सुनीता सारस पहले ही वार्ड 13 से नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। 2012 के चुनाव में सुनीता की दमदार मौजूदगी रही है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, विधायक ओमकार मरकाम, प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल, जिला महामंत्री रजनीश राय, जिला प्रवक्ता डिम्पल दीक्षित, एनएसयूआई अध्यक्ष वैभव कृष्ण परस्ते, ज्योतिरादित्य भलावी, मधुबन धुर्वे, जावेद इकबाल, विजय दाहिया ने श्रीमती सारस को सदस्यता दिलाते हुए उन्हें बधाई दी है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button