प्रदेश
लोकायुक्त के हत्थे चढ़े बीइओ एस के द्विवेदी शिक्षक से 20 हजार की रिश्वत लेते धराए

डिण्डोरी। जिले में दूसरे दिन लोकायुक्त ने डिण्डोरी बीइओ एस के द्विवेदी को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है, चिचिरिंगपुर में पदस्थ शिक्षक रामकुमार सैयाम सहायक अध्यापक प्रभारी प्राचार्य की शिकायत पर लोकायुक्त की कार्रवाई की गई। शिक्षक ने बताया कि बीइओ द्वारा ग़ैर हाज़िरी निकाल करने एवं निलंबित न करने के एवज़ में रिश्वत की माँग की जा रही थी शिक्षक ने 10 हजार और 5 हजार रुपये अलग अलग दिनों में दिए भी थे लेकिन पुनः राशि की मांग करने पर वह लोकायुक्त तक पहुंच अपनी शिकायत दर्ज कराई।
निरीक्षक जी०एस० मर्सकोले ने उक्त जानकारी देते हुए कार्रवाई को निरीक्षक आस्कर किंडो एवं लोकायुक्त टीम लोकायुक्त संभाग जबलपुर के साथ अंजाम दिया।