प्रदेश

नगर परिषद में भाजपा-कांग्रेस ने 6-6 सीटो की बराबरी पर

तीन निर्दलीयों ने विजयश्री हासिल की

डिण्डोरी। नगर परिषद के परिणाम आने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों को बराबर 6-6 मत मिले हैं, 3 निर्दलीयों ने कब्जा कर नगर परिषद में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नही दिया है, अब नगर परिषद में पूरा दारोमदार निर्दलीयों पर है हालांकि नगर परिषद में भाजपा को सीटों का घाटा तो कांग्रेस को फायदा हुआ है नफा नुकसान के गणित के बीच अब दोनों दल अपनी परिषद बनाने की जुगत में लग जाएंगे, परिणामो पर नजर डालें तो नगर के वार्ड क्र 01 से भाजपा के भागीरथ उरैती, 02 से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य भलावी, 03 से भाजपा के महेंद्र कुमार दाहिया, 04 से कांग्रेस के रजनीश राय, 05 से भाजपा के संदीप कांसकार, 06 से कांग्रेस की रुपाली जैन, 07 से निर्दलीय लक्ष्मी बाई वैश्य, 08 से कांग्रेस के रीतेश जैन, 09 से भाजपा की स्मिता बर्मन, 10 से भाजपा की सारिका नायक, 11 से निर्दलीय सुमन शतुघ्न पाराशर, 12 से कांग्रेस के राजेश पाराशर, 13 से कांग्रेस की सुनीता सारस, 14 से भाजपा की ममता सरैया और वार्ड क्र 15 से निर्दलीय सरस्वती पाराशर ने कब्जा किया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button