शहपुरा:श्मशान स्थल पर अस्थियों के पास अज्ञात ने शराब रख की तांत्रिक क्रिया, परिजनो ने किया पुलिस को सूचित


शहपुरा -नगर के माडल सड़क स्थित श्मशान स्थल में एक शव की अस्थियों के साथ अज्ञात द्वारा तांत्रिक क्रिया से जुड़ी प्रक्रिया करने का मामला सामने आया है जानकारी अनुसार वॉर्ड क्रमांक 14 निवासी दामोदर श्रीवास्तव की पत्नी सुप्रिया का बीमारी के कारण 28 सितंबर को स्वर्गवास हो गया था जिनका अंतिम संस्कार उपरोक्त शमशान स्थल पर किया गया था वही जब परिजन एकत्रित होकर शनिवार को शमशान स्थल खारी उठाने के लिए पहुंचे इस दौरान परिजनों ने पाया कि जिस स्थान पर मृतिका का अंतिम संस्कार किया गया है,अस्थियां पड़ी हुई है वहा पर अज्ञात द्वारा 11 डिस्पोजलो में शराब,बताशा और चना सहित खाली शराब की बोतले रखा गया है,परिजनों का कहना है की अज्ञात द्वारा तांत्रिक क्रिया को अंजाम देने का प्रयास किया गया है,घटना देख परिजनों द्वारा स्थल से ही मामले की जानकारी फोन के माध्यम से शहपुरा नगर निरीक्षक अखलेश दाहिया को दी गई।