प्रदेश
DINDORI:नाली बनी समस्या – रहवासियों और व्यापारियों ने लगाया जाम

डिण्डोरी। जिला मुख्यालय के नर्मदा पुल पार के लोगों के सब्र का बांध अंततः टूट ही गया, यहां बीच सड़क में बहने वाली नाली से रहवासी परेशान हैं पिछले 5 से 6 सालों से रहवासी मांग कर रहे हैं कि नाली का निर्माण हो जाए पर उनकी मांग को प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है, गौरतलब है कि यहां बहने वाली नाली सीधे नर्मदा में मिल रही है जिससे श्रद्धालुओ की आस्था भी प्रभावित हो रही है नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओ को सड़क से गुजरने में परेशानी हो रही है, घंटो से जारी जाम को खुलवाने में पुलिस नाकाम रही वही प्रशासन का कोई नुमाइंदा अभी तक यहां नही पहुंचा है, पुल के ऊपर व मुड़की मार्ग में लंबा जाम लग गया है।
