प्रदेश

कल्याण केंद्र बरगांव में रविवार को निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन,देश के महत्वपूर्ण अनुभवी चिकित्सक करेंगे ईलाज

शहपुरा – जनजाति कल्याण केन्द्र,महाकोशल बरगांव,शहपुरा में 9 अक्टूबर रविवार को समय प्रातः 9बजे से 4बजे तक निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के महत्वपूर्ण अनुभवी चिकित्सक ईलाज करेंगे उपलब्ध विशेषज्ञ नाक, कान, गला, नेत्र, अस्थि, शिशु, हृदय रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, चर्म रोग, किडनी, लीवर, पथरी, गैस सिकिल सेल एवं अन्य समस्त बीमारियों का निःशुल्क इलाज कर सेवाऐं प्रदान करेंगे विशेष रूप से सिकिल सेल एनीमिया के रोगियों के लिए प्रसिद्ध डॉक्टर प्रदीप शिहारे बिलासपुर द्वारा निःशुल्क ईलाज एवं परामर्श किया जावेगा,जिन शिशुओं के हृदय में छेद है उनका फ्री आपरेशन की सुविधा उपलब्ध की जावेगी,मेडिकल बोर्ड बैठाकर सभी प्रकार के दिव्यांगता प्रमाण पात्रता अनुसार प्रदाय किये जावेगे दिव्यांग जनों की समस्या के निराकरण हेतु चलित न्यायालय लगाया जायेगा,दिव्यांगों को आवश्यक कृत्रिम अंग/ उपकरण निःशुल्क प्रदाय किया जावेगा गंभीर रोगियों के निःशुल्क ईलाज हेतु मुख्यमंत्री राज्य बीमारी सहायता के प्रकरण शिविर स्थल पर निशुल्क बनाये जायेंगे।शिविर में आये सभी रोगियों को निःशुल्क दवा वितरण की जावेगी,मोतियाबिन्द का आपरेशन निःशुल्क कराया जायेगा,ईलाज हेतु दिल्ली,बिलासपुर, जबलपुर,भोपाल व नागपुर के अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएँ देंगे। आयोजन समिति जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव एवं एम.एल. साहू, डॉ. सी. एस.भवेदी, डॉ.सुनील जैन,पारसनाथ राय पंजीयन हेतु सम्पर्क किया जक सकता है साथ ही जनजाति कल्याण केंद्र की वेबसाईट पर ऑनलाइन पंजीयन की लिंक भी शेयर की गई है आवश्यकता अनुसार मरीज पंजीयन कर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।6264145142,9425636637,6265731571,6264589607, 9425164061 कृपया अपना पंजी. पहले से ही कराये एवं साथ में आधार कार्ड लेकर आने की अपील भी की गई है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button