प्रदेश
SHAHPURA:स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल,दिया स्वच्छता का संदेश,रैली में एसडीएम,विधायक सहित आमजन हुए शामिल…

शहपुरा | शासन के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण पखवाडा-2022 के तत्वाधान में एसडीएम काजल जावला,विधायक भूपेंद्र मरावी,तहसीलदार अमृत लाल धुर्वे,नगर निरीक्षक अखलेश दाहिया सहित नगर परिषद स्टाफ द्वारा नगर में स्वच्छता जागरूकता रैली शनिवार प्रात: निकाली गई । इस दौरान उपस्थितों के द्वारा लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। रैली के माध्यम से उन्होंने नागरिकों को घरों के आसपास साफ-सफाई रखने का संदेश दिया।सफाई अभियान भी चलाया गया। बताया गया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। जागरूक होकर जब प्रत्येक नागरिक अपने घर और आसपास सफाई करेगा, तो संपूर्ण नगर की सफाई हो जाएगी।



