प्रदेश
बस पलटी,मवेशी को बचाने के चक्कर मे हुआ हादसा

डिण्डोरी। जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर सुकुलपुरा से आमा टोला लौटने के दौरान मवेशी को बचाने के चक्कर मे बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, और बस पलट गई । घायल यात्रियों के बताए अनुसार बस में सवार 55 यात्रियों में से 34 लोग सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए डिंडोरी जिला चिकित्सालय में डायल हंड्रेड की मदद से लाकर भर्ती कराया गया है बतला दें डिंडोरी से मण्डला जिले के नारायण गंज चलने वाली बस में सवार सभी यात्री चौक समारोह से लौट रहे थे उसी दौरान दुर्घटना घट गई वही भैंस की मौके पर ही मौत हो गई है फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है 10 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है

