प्रदेश

हर्षोल्लास से मनाई गई ईद मिलादुन्नबी

इरफान मलिक :-

डिंडोरी 9 अक्टूबर 2022, पैग़ंबरे इस्लाम रहमतें दो आलम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो सल्लम की आमदे मरहबा का जश्न ईद मिलादुन्नबी आज डिंडोरी, शहपुरा, मेहंदवानी, अमरपुर, भानपुर, करंजिया, गोरखपुर, सैलवार, विक्रमपुर, मुड़की सहित पूरे जिले में पूरी अकीदत और जोशो-खरोश के साथ मनाया गया,इस मौके पर मुस्लिम समाज द्वारा अपनी कदीम रवायत के मुताबिक जुलूस ए मोहम्मदी(प्रभात फेरी) शाने-महम्मदी का पूरा एहतराम करते हुए सुबखार स्थित मस्जिद पंचतन पाक से निकाल कर खूबसूरत आगाज किया गया और तमाम शहर का गश्त करते हुए मोहम्मदी गेट के जामा मस्जिद के सहन में पहुंच कर सलातो सलाम और फातिहा ख्वानी के साथ मुकम्मल हुआ दौराने जुलूस आशिके रसूल शैदाई ए मोहम्मदियों ने बेहतरीन एहतमाम किया नात ख्वानी करी, और अल्लाह हो अकबर की सदाओं से माहौल को रुहानी बनाएं रखा और बस स्टैंड सहित जगह जगह लंगरे आम किया गया शीरनी तकसीम की गई।,ईद मिलादुन्नबी के इस मुबारक मौके पर नौजवानों द्वारा बाईक रैली भी निकाली गई,इस मुबारक मौके पर जामा मस्जिद के ख़तीबो इमाम ज़ाहिद रज़ा साहब ने मुबारकबाद पेश कर आवाम से खिताब करते हुए कहा कि पैगंबरे आज़म की हयाते तय्यबा पर रोशनी डालते हुए कहा कि हम मोमिन बेहद खुशनसीब हैं कि अल्लाह पाक ने हमें हुजूर की उम्मत में पैदा किया आज़ उनके तालीम और दर्स की बैचेनी ओ ज़ुल्म के अंधेरे में डूबी सारी दुनिया को बेहद ज़रुरत है और उस पर चलकर ही इंसानियत और इंसाफ़ की बुनियाद डाली जा सकती है इस्लाम का सच्चा पैगाम अमन और भाईचारे का इंसाफ का है जिसकी आज़ दुनिया को बहुत जरूरत है,ये हमारा जिम्मा है कि हम उनके पैगाम ए मुहब्बत को आम करें, साथ ही ये इत्तिला दी गई कि बाद नमाजे मगरिब कृषि उपज मंडी में इज़्तेमाई लंगर का एहतमाम है फिर ईशा की नमाज अदा करने के बाद जामा मस्जिद में रसूले पाक की शान में महफ़िल ए मीलाद सजाई जायेगी । ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर सब धर्मावलंबियों ने मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद दी है.इस पूरे कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एवं नगर परिषद का उल्लेखनीय और सराहनीय योगदान रहा है जिसके लिए मुस्लिम समाज ने बहुत आभार व्यक्त किया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button