अधिवक्ता संघ शहपुरा ने मनाया प्रतिवाद दिवस
अधिवक्ता अनुराग साहू के दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग

शहपुरा:- मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर में प्रैक्टिस करने बाले विद्वान अधिवक्ता अनुराग साहू के आचरण में दोषारोपण करके उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने बाले व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने के लिए एवं अधिवक्तागणों के विरुद्ध मिथ्या अपराध पंजीबद्ध किए जाने के विरोध में मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्देश में अधिवक्ता संघ शहपुरा ने अपने कार्य से विरत रहने के लिए व्यवहार न्यायालय शहपुरा सहित एसडीएम शहपुरा एवं तहसीलदार को प्रतिवाद दिवस कि सूचना देकर हुई घटना के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
इस ज्ञापन में अधिवक्ता संघ शहपुरा के अध्यक्ष अधिवक्ता डी.आर साहू, सचिव अधिवक्ता अनिल बर्मन, अधिवक्ता गोपाल गुप्ता, अधिवक्ता एनएल गुप्ता, अधिवक्ता राकेश अग्रवाल, अधिवक्ता जीएस उद्दे, अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, अधिवक्ता लवकुश झारिया, अधिवक्ता कमल साहू, अधिवक्ता अमित गुप्ता, अधिवक्ता जागेश्वर पङवार, अधिवक्ता विनोद बर्मन,अधिवक्ता अभय राय, अधिवक्ता देवेंद्र दुबे, संदीप विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे है ।
