प्रभारी प्राचार्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जारी है अनिश्चितकालीन हड़ताल

शहपुरा – रूढ़ी पारंपरिक ग्रामसभा तहसील शहपुरा अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय मेंहदवानी कालेज के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार कुशवाहा के खिलाफ डॉ मनीषा कोल सहायक प्राध्यापक की शिकायत पर अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989 के अंतर्गत धारा 3(2)5, आईपीसी की धारा 506,294 की धाराओं में 03सितंबर2022को मामला दर्ज किया गया था।तब से लेकर अभी तक सिर्फ जांच ही चल रही है ।आरोप है की जांच अधिकारी द्वारा गवाहों को डराया जा रहा है ताकि उनकी गवाही न हो सके, इसी कारण आदिवासी समाज के सभी सामाजिक संगठनों ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्व में आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए रूढ़ी पारंपरिक ग्रामसभा ने ज्ञापन दिया था। पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने के कारण 8 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना में बैठ गए हैं। इस धरना में अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ ,आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संघ, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद, भूमका संघ, गोंडवाना महासभा,गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन, जयस, राष्ट्रीय आदिवासी युवा मोर्चा,राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा,बामसेफ,राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा आदि सामाजिक संगठनों ने अपना समर्थन देते हुए धरना में शामिल हुए वही मांग के पूरा नही होने पर बुधवार को भी उपरोक्त अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही।