प्रदेश
Dindori:नगर परिषद के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू

डिण्डोरी। जिला मुख्यालय की नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है, नगर परिषद के बाहर चौक चौबंद व्यवस्था की गई है। परिषद के बाहर कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारियों की भीड़ लगी हुई है हालांकि दोनों दलों के परिषद को लेकर अपने अपने दावे हैं, नगर परिषद में 6 भाजपा, 6 कांग्रेस और 3 निर्दलीय पार्षद हैं। किसी भी दल की स्थिति यह नही है कि वह अपने दम पर अध्यक्ष उपाध्यक्ष बना ले।