प्रदेश
Dindori:नगर परिषद अध्यक्ष पर पहली बार कांग्रेस काबिज

डिण्डोरी। नगर परिषद अध्यक्ष के रूप के कांग्रेस की सुनीता सारस निर्वाचित हो गई हैं 15 वार्डों की परिषद में कांग्रेस को 8 मत मिले वही भाजपा को 6 और 1 मत रिजेक्ट हुआ। नगर परिषद में पहली बार कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है। कांग्रेस की जीत के बाद सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नगर परिषद में 6 भाजपा, 6 कांग्रेस और 3 निर्दलीय पार्षद हैं।