ओंधे मुँह गिरी भाजपा, 9 को ढोया हाथ लगे 6

डिण्डोरी। नगर परिषद चुनाव में भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा, भाजपा के कमजोर जिला नेतृत्व का पूरा फायदा कांग्रेस ने उठाया और नगर परिषद में अपना परचम फहरा दिया मजे की बात तो यह है कि भाजपा ने निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भाजपा नेता 9 पार्षदों को लेकर आये और पूरे समय उत्साहित रहे, अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद जैसे ही भाजपा का एक पार्षद बाहर निकला तो भाजपाइयों ने खुशी मनाते हुए भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाने लगे। इसके बाद जैसे ही कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित होने की जानकारी लगी तत्काल खुशी काफूर हो गई और भाजपाइयों का जमावड़ा छंटने लगा। इसके बाद जैसे ही पार्षद रजनीश राय निकले और कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने की जानकारी दी कांग्रेस उत्साहित हो गई भाजपा के ढोये पार्षदों ने कांग्रेस का अध्यक्ष बनवा दिया। इसके बाद भाजपा ने उपाध्यक्ष की लॉबिंग के लिए फिर पार्षदों को ले जाना शुरू कर दिया और संभवतः कुछ प्रशिक्षण देकर वापिस छोड़ा।