प्रदेश
जनपद अध्यक्ष ने कोहनी देवरी में प्राथमिक शाला का किया औचक निरीक्षण

शहपुरा – शनिवार को जनपद पंचायत शहपुरा की अध्यक्ष प्रियंका आर्मों ने जनपद क्षेत्र अंतर्गत कन्या प्राथमिक शाला कोहनी देवरी का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने उपस्थित बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया साथ ही जिम्मेदारों को निर्देश दिए की बच्चों को प्रतिदिन साफ एवम तय मापदंड के तहत भोजन उपलब्ध करवाया जाए,औचक निरीक्षण के दौरान दोनों CSC एवम संस्था प्रमुख उपस्थित रहे।
