मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर में शामिल हुई जनपद अध्यक्ष,ग्रामीणों को वितरित किए योजनाओं के स्वीकृत आदेश…
जनपद अध्यक्ष ने किया छात्रावास का औचक निरीक्षण

शहपुरा – शनिवार को जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहनी देवरी में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर में जनपद अध्यक्ष प्रियंका आमों भी शामिल हुई ,इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को शासन की समस्त योजनाओं के बारे में अवगत करवाया साथ ही पूर्व में लगें शिविर में प्राप्त आवेेदन पर पात्र हितग्राही को वृद्धा पेंशन,किसान क्रेडिट कार्ड व अन्य योजनाए के स्वीकृत आदेश वितरण किया।
मरम्मत कार्य जल्द प्रारंभ करने दिए निर्देश

शनिवार को ग्राम कोहनी देवरी स्थित छात्रावास का निरीक्षण जनपद अध्यक्ष के द्वारा किया गया,निरीक्षण में पाया गया की छात्रावास में मरम्मत कार्य अभी तक प्रारंभ नही हुआ है जिसे लेकर उनके द्वारा स्थल से ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों से फोन पर चर्चा कर संबंधित ठेकेदार को मरम्मत कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए साथ ही निरीक्षण में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही की वहा के अधीक्षक द्वारा नई तकनीक से कोचिंग व्यवस्था 50 इंच एल.जी. एल.ई.डी स्मार्ट टी.वी. के साथ रिलायंस नेटवर्क उपलब्ध कराते हुए कोचिंग शुरुआत की गई जिससे छात्रावास में रहने वाले बच्चो द्वारा खुद यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई शुरू होने से खुशी का माहौल है । अध्यक्ष द्वारा अधीक्षक से इस नई तकनीक कोचिंग व्यवस्था के बारे में परिचर्चा कर इस में होने वाले खर्च के बारे में जानकारी ली और यह व्यवस्था समस्त छात्रावास में उपलब्ध हो इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से बात-चीत व पत्राचार कर शुरूआत कराने की बात की गई।
