प्रदेश

भव्यता के साथ नगर परिषद डिंडोरी का शपथ ग्रहण हुआ संपन्न…

डिण्डोरी। नगर परिषद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भव्यता के साथ किशोरी गार्डन में सम्पन्न हुआ, महंत श्री मनोहर पूरी जी महाराज के सान्निध्य व मुख्य आतिथ्य में यह गरिमामयी आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आचार्य पं रजनीश मिश्रा ने स्वस्ति वाचन करते हुए आयोजन की शुरुआत की, सर्वप्रथम नर्मदाष्टक का पाठ किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार, प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल, पूर्व विधायक डॉ नन्हे सिंह, पौराणिक गयाधर बड़गैंया, जिला पंचायत सदस्य हीरा परस्ते, शिवराज ठाकुर, वैभव कृष्ण परस्ते की मंच पर मौजूदगी रही कार्यक्रम का संचालन ब्रजेन्द्र दीक्षित ने किया। नवनिर्वाचित पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी, रजनीश राय, रुपाली जैन, रीतेश जैन और राजेश पाराशर भी मंचासीन रहे।

लोकविचार डिंडोरीशपथ ग्रहण समारोह

स्वागत उपरांत उद्बोधन के दौरान शिवराज सिंह जीतू ठाकुर ने नगर परिषद में कांग्रेस की अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भरोसा दिलाया कि डिण्डोरी के विकास में सभी प्रयासरत रहेंगे, रमेश राजपाल ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया है जिसके बाद हम अपने संकल्प पत्र पर खरे उतरेंगे, हमारे काम मे दम होगा पहले विधि की निधि सेट होती थी अब निधि की विधि सेट होगी, वैभव कृष्ण परस्ते ने कहा कि यह आमजन की नगरपालिका होगी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के आशीर्वाद से हम कांग्रेस की परिषद बनाने में सफल हुए हैं आप सभी के विश्वास पर खरा उतरने के लिए सभी पार्षद और कांग्रेस कमेटी हमेशा खड़ी रहेगी और डिण्डोरी के विकास में कोई कसर नही छोड़ेंगे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button