चंदवाही में जनपद स्तरीय पीएम आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम का हुआ आयोजन


शहपुरा – जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदवाही में जनपद स्तरीय प्रधानमंत्री आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम कराया गया, जिसमे ग्राम पंचायत चंदवाही में 31 हितग्राहियों को गृह प्रवेश, भाजपा के अनुसूचित जनजाति महामंत्री पंकज टेकाम, की उपस्थिति में किया गया, कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल, भाजपा जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम में जनपद सीईओ राजीव तिवारी, ब्लॉक समन्वयक दिगंबर साहू, राजकुमार मरावी, संजय नामदेव, सहित जनपद स्तरीय एवम ग्राम पंचायत के सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम पूरे जनपद में सम्पन्न हुआ जिसमें 69 ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित 2 हजार आवासों में हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया।
