प्रदेश
अर्धनग्न अवस्था में मिला युवती का शव, पुलिस जुटी जांच में…

शहपुरा:डिंडोरी जिले की मेंहदवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखलौड़ी गांव के पास चाटा तिराहे के समीप अर्धनग्न अवस्था में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है वही डिंडोरी पुलिस अधीक्षक संजय सिंह भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि युवती की हत्या की गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।