प्रदेश

अवैध रूप से रखी 63 लीटर शराब जप्त…

lokvichar

डिण्डोरी। मुख्‍यमंत्री म0प्र0शासन द्वारा सम्‍पूर्ण प्रदेश में चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग डिण्‍डौरी के मार्गदशन में अवैध मादक पदार्थ के परिवहन ब्रिकी के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रभावी कायर्वाही करने के निर्देश के पालन में थाना गाडासरई में दिनांक 24/10/2022 को प्राप्‍त मुखबिर सूचना पर रोड किनारे ग्राम भोकाडोंगरी में एक व्‍य‍क्ति जो अपने अंडा किराना दुकान में तीन प्लास्टिक की जरीकेन डिब्बा में हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से रखे पाया गया , जिसे हमराह स्‍टाफ के ग्राम भोकाड़ोंगरी में पहुंच कर रेड कार्यवाही की गई जहां एक व्‍यक्ति जिसने अपना नाम दीपेंद्र सिंह धुर्वे पिता भारत सिंह धुर्वे उम्र 26 साल निवासी ग्राम भोकाडोगरी थाना गाडासरई जिला डिण्‍डौरी का होना बताया जिसके कब्‍जे से कुल 63 लीटर हाथ भट्टी की बनी अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 6300 रुपये लगभग की एवं नगदी 220 रु मिलने पर आबकारी एक्ट के निर्धारित नियमों का पालन करते हुये धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफतार कर न्‍यायालय पेश किया गया। सम्‍पूर्ण कार्यवाही में निरी0 वेदराम हनोते के साथ थाना के बल उप निरीक्षक अंगद सिंह बघेल, सउनि साहिबा सिंह, सउनि मनमोहन सिंह प्रधान आरक्षक 351 प्रवीण खम्‍परिया, महिला आरक्षक 132 संदीपिका धुर्वे, आर 352 आशीष लांजेवार, आर 38 दादूराम एंव चा आर 381 अनिल उइके की भूमिका सराहनीय रही ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button