प्रदेश
शहपुरा:आज आयोजित होगा नगर सरकार का शपथ ग्रहण समारोह..

शहपुरा – नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवम पार्षदों का प्रथम सम्मेलन (शपथ ग्रहण समारोह) आज नगर परिषद कार्यालय के बगल में स्थित बस स्टैंड प्रांगण में दोपहर 2 बजे संपन्न होगा,कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे,विनोद गोंटिया अध्यक्ष पर्यटन विकास निगम,प्रभात साहू,स्थानीय विधायक भूपेंद्र मरावी,संजय साहू,गिरीश द्विवेदी,नरेंद्र राजपूत,घनश्याम कछवाहा सहित अन्य प्रमुखजन शामिल होंगे।