नगर का चहुमुखी विकास प्राथमिकता – शालिनी अग्रवाल,नगर परिषद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न, मंत्री कुलस्ते ने नगर विकास के लिए 10करोड़ देने की घोषणा..

शहपुरा – नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल,उपाध्यक्ष मुकेश साहू एवम पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बुधवार को नगर परिषद कार्यालय के बगल में स्थित बस स्टैंड प्रांगण में संपन्न हुआ ,कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे,विनोद गोंटिया अध्यक्ष पर्यटन विकास निगम,स्थानीय विधायक भूपेंद्र मरावी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे,नरेंद्र राजपूत,घनश्याम कछवाहा ,जनपद अध्यक्ष प्रियंका आमों,उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल सहित एसडीएम काजल जावला, सीएमओ राजेश मार्को,तहसीलदार अमृत लाल धुर्वे सहित अन्य प्रमुखजन उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने नप अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल,उपाध्यक्ष मुकेश साहू सहित सभी पार्षदों को शपथ दिलवाई।


होगा नगर का चहुमुखी विकास -शालिनी
इस दौरान नव निर्वाचित नप अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने कहा की जनता के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी,आप सभी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है नगर की समस्त जनता को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाया जावेगा,नगर विकास में कोई कसर नही छोड़ी जावेगी।

डिवाइडर निर्माण के लिए सात करोड़ दिए जावेंगे – फग्गन सिंह कुलस्ते
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कुलस्ते ने कहा की शहपुरा नगरीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर के माध्यम से 1758 जनहितेसी समस्याएं आई है जिनमे से 1300 से अधिक का समाधान कर दिया गया है,आप सभी नव निर्वाचित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि लोगो की समस्याओ का समाधान हो,उन्होंने नप के सीएमओ से नगर में विकास से जुड़े आपेक्षित कार्यों की सूची मांगी,इस दौरान उन्होंने नगर के मुख्य मार्ग में डिवाइडर बनाने के लिए सात करोड़ एवम अन्य निर्माण कार्यों के लिए 3करोड़ रुपयों की राशि उपलब्ध करवाई जावेगी,साथ ही नगर के सभी घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था होगी।

नगर विकास के लिए सांसद अपनी निधि से सहयोग दे – नरेंद्र राजपूत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा की हमारी सरकार ने महिलाओं को अधिकार दिया है की सरकार में महिलाओं की भागीदारी बढे,नगर परिषद का अब कार्य है की शासन की समस्त योजनाओं का लाभ मिले, सांसद महोदय को भी नगर विकास के लिए अपनी निधि से सहयोग करे ताकि नगर का समुचित लाभ मिले।

आदर्श नगर बनाएंगे – ज्ञानदीप त्रिपाठी
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी ने कहा की केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते के सहयोग से वर्तमान नगर परिषद नगर को एक आदर्श नगर बनावेगी।

जनता ने खुलकर भाजपा का साथ दिया – विनोद गोंटिया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद गोंटिया ने कहा की नगर की जनता ने चुनाव में भाजपा का खुलकर साथ दिया,पार्षदों का राजनेतिक धर्म है जनता की सेवा करना,सभी को योजनाओं का लाभ मिले।
जनता जनार्दन होती है -ओमप्रकाश धुर्वे

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने कहा की जनता जनार्दन होती है,सभी नव निर्वाचित सदस्यों को मिलकर काम करना है,नगर की नालियों की सफाई, रोड निर्माण ठीक करना प्राथमिकता होनी चाहिए,जनता का सभी कार्य करना है।गरीबों के काम न रोके।

नगर विकास को लेकर काफी चुनौतियां है – भूपेंद्र मरावी
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक भूपेंद्र मरावी ने कहा की लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है,नगर में विकास को लेकर काफी चुनौतियां है, योजनाओं का लाभ लोगों को मिलना चाहिए,नगर की अंदरूनी मुख्य मार्ग के दोहरीकरण के लिए मेरे द्वारा प्रयास किए जा रहे है आप सभी का भी सहयोग चाहिए।


