प्रदेश

एसडीएम काजल जावला ने सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रश्नों के उत्तर लिखने के गुर सिखाए…

शहपुरा।सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा के पूर्व छात्रों को एसडीएम काजल जावला आईएएस ने मार्गदर्शन प्रदान किया | करियर काउंसलिंग प्रभारी प्रशांत कुमार साहू ने बताया कि संस्था के प्राचार्य डॉ डीके श्रीवास्तव की उपस्थिति में सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर रहे पूर्व छात्रों ने एसडीएम काजल जावला आईएएस से प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाली कठिनाइयों के बारे में प्रश्न पूछे | एसडीएम ने विद्यार्थियों को समझाया कि प्रतियोगी परीक्षा पास करने के लिए समग्र रणनीति किस प्रकार बनाई जाना चाहिए | पीएससी प्रीलिम्स पास कर चुके हैं छात्रों ने एसडीएम से पूछा कि मुख्य परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर किस प्रकार लिखे जाएं? इसके जवाब में काजल जावला ने पिछले मुख्य परीक्षा के एक प्रश्न को बोर्ड में लिखकर समझाया कि दिए गए प्रश्न में किन-किन बातों पर जोर दिया गया है एवं उत्तर लिखते समय उन बातों को अपने उत्तर में अवश्य शामिल करना चाहिए| इसके लिए उन्होंने स्वयं इस प्रश्न का उत्तर बोर्ड में लिखकर समझाया | एसडीएम काजल जावला ने विद्यार्थियों को यह समझाया कि आप के समय का एक एक मिनट कीमती है इसलिए सबसे पहले अपनी समय सारणी को बनाकर लगभग 15 दिन उस पर अमल करके देखिए एवं उसमें जो भी संशोधन समझ में आए उनको संशोधित करके समय सारणी को फिर से तैयार करें एवं समय के एक-एक मिनट का उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है इसके अलावा विद्यार्थियों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याएं भी काजल जावला के सामने रखी जिसे एसडीएम काजल जावला ने धैर्यता पूर्वक सुनकर उनके प्रश्नों का समाधान किया एवं उन्हें मानसिक संतुलन एवं धैर्य बनाए रखते हुए अपने लक्ष्य पर अडिग रहने की बात समझाई | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने एसडीएम काजल जावला आईएएस से मिले मार्गदर्शन को अत्यंत लाभप्रद बताया |

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button