प्रदेश
SHAHPURA:-एकता दौड़ में हिस्सा लेकर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प


शहपुरा:लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर क्षेत्र में जगह जगह एकता दौड़ का सोमवार को आयोजन हुआ,इस दौरान लोगों ने राष्ट्र की एकता व अखंडता से जुड़ी शपथ ली।इसी कड़ी में डिंडोरी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम के मार्गदर्शन में जिले के प्रत्येक थाना चौकी में रन फॉर यूनिटी (Run For Unity) आयोजित की गयी है | इस उपलक्ष्य में अनुभाग शहपुरा में एसडीओपी मुकेश अविन्द्रा के नेत्रत्व में थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दाहिया द्वारा थाना क्षेत्र शहपुरा में कस्बा शहपुरा, ग्राम कोहनी देवरी, मानिकपुर, अमेरा, तथा चौकी बिछिया में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में मेराथन दौड़ एवं शपथ का कार्यक्रम आयोजित कराया गया |
