प्रदेश

स्थापना दिवस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रशासन को लताड़ा

डिण्डोरी। जिला मुख्यालय में आयोजित मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत में ही पहुँचे जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने सबसे पहले प्रशासन व आयोजकों को लताड़ लगा दी और कार्यक्रम शुरू होने के पहले आयोजकों को आइना दिखाया। जिसके बाद आयोजकों ने अपनी गलती मानी साथ ही विधायक ओमकार मरकाम ने भी आयोजको को जनप्रतिनिधियों के सम्मान की नसीहत दी।
क्या है मामला
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के मुख्य आयोजन के आमंत्रण पत्र में नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार का नाम नही होने से जिला पंचायत अध्यक्ष नाराज हो गए और अपनी नाराजगी मंच से ही व्यक्त की।
कार्यक्रम का किया बहिष्कार
जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार और नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने उपेक्षा से नाराज हो मुख्य कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और मंच से उतरकर जमीन पर बैठ कार्यक्रम आयोजकों को आइना दिखाया, मंचनपर विधायक के अतिरिक्त भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद थे वहीँ जनप्रतिनिधि जमीन पर बैठ कार्यक्रम में उपेक्षित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button