प्रदेश

भाजपा कार्यकर्ता मंच पर कांग्रेसी जनप्रतिनिधि जमीन पर

डिण्डोरी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे वहीं कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता अपमानित हो जमीन पर बैठे रहे। मंच से राज्यसभा सांसद जनप्रतिनिधियों को नसीहत दे रही थी कि जनप्रतिनिधियों को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए आयोजकों की चूक हो सकती है लेकिन कांग्रेस जनप्रतिनिधि रघुपति राघव राजाराम सबको सन्मति दे भगवान का गायन करते रहे। हालांकि एसडीएम बलवीर रमन कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को मनाने पहुंचे लेकिन जनप्रतिनिधियों ने उनकी बात नही मानी। जमींन पर बैठने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, विधायक ओमकार मरकाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, पार्षद रजनीश राय, रीतेश जैन, राजेश पाराशर, सरपंच वैभव कृष्ण परस्ते, कांग्रेस नेता रमेश राजपाल, डिम्पल दीक्षित, आलोक शर्मा, अकील अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे जो जनप्रतिनिधियों के सम्मान को लेकर नारेबाजी करते रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button