प्रदेश

पार्षद परिचय सम्मेलन आयोजित

डिण्डोरी। शनिवार को नगर परिषद डिंडोरी में पार्षद परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया उक्त अवसर पर नगर परिषद डिंडोरी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस की अध्यक्षता में समस्त कर्मचारियों तथा पार्षदों का परिचय कराया गया सर्वप्रथम नगर की बेटी प्रियांशी पाठक संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार द्वारा बीए में गोल्ड मेडल हासिल करने पर माल्यार्पण, शाल,श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया उक्त अवसर पर अध्यक्ष द्वारा संबोधित किया गया कि कर्मचारी और पार्षद मिलकर नगर के चहूमुखी विकास में समन्वय के साथ काम करने का संकल्प लें ताकि नगर का विकास तथा नगर के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके
संबोधन के अगले क्रम में श्रीमती सारिका नायक उपाध्यक्ष नगर परिषद डिंडोरी ने कहा कि पार्षद और कर्मचारी साथ मिलकर नगर विकास में अपना योगदान करें ताकि नगर पहले से ज्यादा स्वच्छ सुंदर एवं स्वस्थ डिंडोरी के रूप में जाना जा सके उक्त अवसर पर पार्षद भागीरथ उरैती, ज्योतिरादित्य भलावी, महेंद्र दहिया, रजनीश राय, संदीप कांसकार, रूपाली जैन, लक्ष्मी रमेश वैश्य,रितेश जैन, स्मिता बर्मन, सुमन शत्रुघन पाराशर, राजेश पाराशर, ममता योगेश सरैया, सरस्वती हरिहर पारासर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सत्येंद्र सलवार, उपयंत्री अशोक दीक्षित, पवन साहू, अशोक चौकसे, सुरेंद्र बिहारी शुक्ला, आशीष कोरी, शिवेंद्र तिवारी आदि परिषद के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button