छात्र- छात्राओं को वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण के बारे में किया जागरूक

डिण्डोरी। विगत दशको में विकसित एवं विकासशील देशों ने वनों एवं वनों के प्राकृतिक संतुलन में महत्त्व को पुनः रेखांकित करते हुए वनों के संरक्षण एवं विकास हेतु बहुत प्रयास किए जा रहे हैं| वनों, वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष नियम क़ानूनों के साथ वनों के समीप रह रहे आदिवासियों एवं अन्य वनाश्रय समुदायों की भागीदारी से वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं | मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के साप्ताहिक उत्सवों के क्रम में सामान्य वन मंडल डिंडोरी द्वारा “रन फॉर वाइल्ड लाइफ एंड फॉरेस्ट प्रोटेक्शन” कार्यक्रम का आयोजन चंद्र विजय कॉलेज तिराहा से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी तक कराया गया | कार्यक्रम में महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिया | दिनांक 05 नवंबर 2022 को छात्र-छात्राओं ने चित्रकला में भाग लिया। कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं को वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया | कार्यक्रम में साहिल गर्ग वन मंडल अधिकारी डिंडोरी, एस के द्विवेदी प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी, ए के शर्मा उप वन मंडल अधिकारी डिंडोरी, आर एस परस्ते उप वन मंडल अधिकारी शहपुरा, वन परिक्षेत्र अधिकारी डिंडोरी एवं अन्य वन अमला उपस्थित रहा |कार्यक्रम का संचालन शोभित बनवासी वनरक्षक एवं अमृत मसराम वनरक्षक के द्वारा किया गया | कार्यक्रम में सफल छात्र-छात्राओं को वनमंडल अधिकारी डिंडोरी के द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ ट्रॉफी प्रदान किया गया |