प्रदेश

शहपुरा एसडीएम के खिलाफ जारी पटवारियों की हड़ताल के समर्थन में आया जिला पटवारी संघ,कल से जिले के समस्त पटवारी हड़ताल में…

डिंडौरी:-विगत दिनों से चल रही म.प्र.पटवारी संघ शहपुरा की हड़ताल को लेकर जिला अध्यक्ष बलीराम सिंह भवेदी के नेतृत्व में रविवार को शारदा टेकरी शहपुरा में आपातकालीन बैठक आयोजित करते हुए तमाम पहलुओं पर विचार विमर्श करते हुए एसडीएम के खिलाफ जिला पटवारी संघ द्वारा आर पार की लड़ाई करने का ऐलान किया।

म.प्र.पटवारी संघ शहपुरा के लीगल एडवाइजर अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने हड़ताल के विभिन्न पहलुओं के कानूनी पक्ष की जानकारी सभी पटवारियों को दी।

जानकारी अनुसार शहपुरा अनुभाग में पदस्थ एसडीएम के ऊपर पटवारियों ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर हड़ताल कर रहे है।

आज की बैठक में म.प्र.पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष बलीराम सिंह भवेदी,संगठन मंत्री राघवेंद्र पटेल,तहसील अध्यक्ष बजाग गणेश सैयाम, तहसील अध्यक्ष शहपुरा पप्पू पटेल सहित तहसील शहपुरा के तमाम पटवारी उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button