प्रदेश

जल संरक्षण और भू जल संवर्धन संगोष्ठी सम्पन्न..

डिंडोरी:मध्यप्रदेश स्थापना सप्ताह के दौरान जिला जल एवं स्वक्षता समिति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग डिंडोरी द्वारा रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी में जल संरक्षण एवं भू जल संवर्धन पर संगोष्ठी कार्यक्रम रखा गया
कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों के जनप्रतिनिधि नल जल योजना के संधारण हेतु गठित “ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य तथा स्वयं सहायता समूह महिलाओं के साथ जल संवाद किया गया।

जिले में विभिन्न नल जल योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है जिले में संचालित योजनाओं की सफलता के सूत्रधार जनसमुदाय ही हैं।
जिनकी सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है कार्यक्रम मैं विभिन्न समितियों के क्रियाकलाप को चलचित्र प्रदर्शन कर योजना के सफलता से लोगों को रूबरू करवाया गया l जनसंवाद कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शिवम सिन्हा के द्वारा जिले में नल जल योजना का क्रियान्वयन एवं इसके अधोसंरचना विस्तार से अवगत कराया गया तत्पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते के द्वारा नल जल योजना के निरंतर संचालन हेतु प्रयास करने की बात कही गई । मंचासीन सम्मानीयों के द्वारा जल संरक्षण पर प्रकाश डाला गया,
कार्यक्रम में प्रकाश मिश्रा, प्राचार्य हाई स्कूल बछरगाँव द्वारा भी जल की बचत, उपयोगिता और संवर्धन पर चर्चा की गई । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के भूजलविद पंकज सोनी जी के द्वारा भी नलकूपों के संवर्धन एवं रिचार्ज पर विस्तृत चर्चा की गई उनके द्वारा बताया गया कि जिला डिंडोरी की भौगोलिक संरचना इस प्रकार है कि भूमिगत जल का रिचार्ज करने हेतु विशेष प्रयास की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत मे सभी उपस्थित जन मानस के द्वारा जल के संरक्षण करने का प्रण लिया गया तथा अपने जल स्त्रोत को प्रदूषण से बचाना तथा नलकूप के पुनर्भरण की शपथ ली गयी।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button