प्रदेश
रक्तदान शिविर के माध्यम से जनसेवा की पहल
रक्तदान शिविर के माध्यम से जनसेवा की पहल
गुरुनानक जयंती पर सिंधी समाज की अनूठी पहल

डिण्डोरी। गुरुनानक जयंती के अवसर पर डिण्डोरी के सिंधी समाज ने मानवता की सेवा के लिए अनुकरणीय कदम उठाया है, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नर्मदा गंज स्थित गुरुद्वारे में विविध धार्मिक आयोजन हुए, जयंती के एक दिन पहले जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए वहीं आज तड़के से समाजजनों ने कीर्तन आदि का आयोजन किया, दो दिनों तक अनवरत भण्डारे व रैली आदि के आयोजन के अतिरिक्त इस वर्ष रक्तदान की अनूठी पहल की गई, जिसमे बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया, देवदूत परिवार, एचडीएफसी बैंक, जिला चिकित्सालय ने मानवता की सेवा वाले इस पुनीत कार्य मे सहयोग किया। समाज के युवाओं ने कहा कि इस पुनीत दिन पर पुण्य कार्य की शुरुआत की गई है।
